Dausa: स्कूली बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली चेतना रैली

दौसा; राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मीणा कॉलोनी, दौसा में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चेतना फैलाना था।
रैली के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन
शिविर प्रभारी गिरिराज आमटेडा ने बताया कि यह आयोजन हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर, स्लोगन और नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रैली के अतिरिक्त स्कूल परिसर में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विशेष अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे —जिला सचिव कमलेश पटेल, महेश शर्मा, हरिकेश मीना, रामराय गुप्ता, संतोष मीना, नीरू शर्मा, शुभान प्रजापत, मुकंद जोशी, युवराज महावर और लक्की गुर्जर।
सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यक्तिगत योगदान की शपथ भी ली।





