राजस्थान

Dausa:आचार संहिता उल्लंघन की सूचना सी-विजिल एप्प पर दें महज 100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही

Tara Tandi
5 Sept 2024 6:23 PM IST
Dausa:आचार संहिता उल्लंघन की सूचना सी-विजिल एप्प पर दें महज 100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही
x
Dausa दौसा । जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने आमजन से विधानसभा उपचुनाव - 2024 के दौरान ’सी- विजिल’ ऎप का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए आमजन ’सी- विजिल’ ( नागरिक सतर्कता) एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प की खास बात यह है कि आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान महज 100 मिनट में हो जाता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप्लीकेशन पर शिकायतों के समय पर निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी (प्रशासनिक) अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट एवं नोडल अधिकारी (तकनीकी) संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्यौगिकी विभाग दौसा को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने में यह एप्प अहम भूमिका निभा रहा है। देश के कई राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग ने इस एप्प के जरिए प्रभावी कार्यवाही की है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर अब इस एप्प के जरिए फास्ट टे्रक शिकायत प्राप्ति और समाधान प्रणाली से प्राप्त शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्यवाही संभव होगी। कोई भी व्यक्ति सी - विजिल एप्प को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है। आमजन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण देते हुए एक फोटो खींचें या 2 मिनट का एक वीडियो बनाएं। शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख करें। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष तक पहुंच जाती है, जिसकेे फलस्वरूप उड़नदस्ते को कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर भेजकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।
एप्प की कार्यप्रणाली
’सी - विजिल’ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप्प का इस्तेमाल करके कदाचार एवं घटना की जानकारी भेज सकता है। जिसका 100 मिनट की समय सीमा में संबंधित अधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप्प की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखे जाने का भी विकल्प है। ’सी - विजिल’ एप्प के माध्यम से आमजन फ्रीबीज वितरण, धन वितरण, साम्प्रदायिक हेट स्पिीच, लिक्विड व ड्रग वितरण, फेक न्यूज , फायर आम्र्स डिसप्ले एवं चुनाव प्रकिया संबंधित अन्य शिकायतें की जा सकती हैं।
Next Story