राजस्थान

Dausa: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ जोरों पर

Admindelhi1
9 Jun 2025 4:17 PM IST
Dausa: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ जोरों पर
x
मुख्य योग शिक्षकों को कराया गया अभ्यास

दौसा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम को साकार करने हेतु दौसा जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में योग भवन में मुख्य योग शिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योग गुरु सुरेश द्वारा प्रार्थना, चालन क्रियाएं, विभिन्न आसन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया।

योग गुरु सुरेश ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक योग के प्रचार-प्रसार में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के लक्ष्य को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग तक योग की उपयोगिता को पहुंचाने का आह्वान किया।

21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार पर विशेष बल

आगामी 21 जून को सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नागरिक भाग ले सकें, इसके लिए योग समिति द्वारा वार्ड वाइज, ग्राम पंचायत स्तर तथा कॉलोनी स्तर पर प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है। छोटे-छोटे योग शिविरों के आयोजन के माध्यम से लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्टजन व प्रतिभागी रहे उपस्थित

इस आयोजन में ललिता, ममता, राखी, संजू, रेखा, प्रिया, तनु, डॉ. यश, कीर्ति, आरुषि, पूनम, नेहा, प्रहलाद गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, बाबूलाल मीणा, कालूराम मीणा, मनमोहन मीणा एवं भैरवसिंह शेखावत सहित अनेक मुख्य योग शिक्षक उपस्थित रहे।

शिक्षाविद लोकेश संस्कृत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें पूर्व शिक्षा उपनिदेशक बृजेश शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल केएन सिंह, आयुर्वेद उपनिदेशक ओमप्रकाश चतुर्वेदी, संरक्षक पुष्पा डंगायच, ओमप्रकाश महेश्वरा, प्रधान सुल्तान बैरवा, जितेंद्र शर्मा, सत्यनारायण ट्रांसपोर्ट, योग शिक्षक गौरव शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Next Story