राजस्थान
Dausa: जिला चिकित्सालय दौसा में आमजन निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें अपना वाहन
Tara Tandi
20 Sept 2024 4:09 PM IST

x
Dausa दौसा । जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के आदेशानुसार पूर्व में जिला चिकित्सालय दौसा में वाहन पार्किग को निःशुल्क किया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों द्वारा अपने वाहन निश्चित स्थान पर खड़े नहीं करने के कारण चिकित्सालय की आपातकालीन एवं सामान्य व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों के आने-जाने के मार्ग एवं भवनों के प्रवेश के आसपास वाहन खड़ा करने से आवागमन मार्ग अवरुद्ध रहता है, जिससे मरीजों को लाने वाले वाहनों का मार्ग बाधित हो रहा है साथ ही परिसर की साफ-सफाई भी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जिला चिकित्सालय दौसा में आने पर अपने वाहन को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें एवं अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
TagsDausa जिला चिकित्सालय दौसाआमजन निर्धारित स्थानखड़ा अपना वाहनDausa District Hospital Dausapublic designated placepark your vehicleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





