राजस्थान

Dausa: लाहेडा में जैविक खेती पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित

Tara Tandi
6 Sep 2024 12:48 PM GMT
Dausa: लाहेडा में जैविक खेती पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित
x
Dausa दौसा । ग्राम पंचायत बालाहेडा में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर कृषि विभाग के द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद दौसा डॉ. पी.के. अग्रवाल ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के खेती में उपयोग से मृदा की उर्वरा शक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। किसानों को मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने एवं मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती को अपनाना चाहिए। कृषि विशेषज्ञ राजस्थान जैविक प्रमाणीकरण एजेंसी भरतपुर से आये रमेश कुमार ने जैविक आदान प्रमाणीकरण संस्था द्वारा जैविक आदान प्रमाण -पत्र के बारे में जानकारी दी।
सहायक निदेशक कृषि दौसा सुरज्ञान सिंह गुर्जर ने जैविक खेती में केंचुए खाद के प्रयोग के बारे में बताया व केंचुए की खाद कैसे तैयार करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीणा ने कृषि एव उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं तारबंदी, फार्म पौंड, सिंचाई पाइपलाइन, कृषि यंत्र, पोली हाउस, सोलर पंप सेट योजनाओं में मिल रहे अनुदान व पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि अनुसंधान अधिकारी दौसा डॉ. सावित्री शर्मा ने जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ब्रजमोहन मीणा, सरपंच बालाहेड़ा गीता देवी बैरवा, सहायक कृषि अधिकारी बालाहेड़ी थान सिंह, सहायक कृषि अधिकारी मंडावर भीम सिंह मीणा, सहायक कृषि अधिकारी बैजूपाड़ा विनोद कुमार मीणा, कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका मीना, हेमंत कुमार बैरवा, दीनदयाल वर्मा, प्रेम मीना , आशा यादव, मुरारी लाल जाटव एवं 100 से अधिक कृषक उपस्थित रहे।
Next Story