राजस्थान

Dausa: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 05 सितंबर के लिए अधिकारी नियुक्त

Tara Tandi
4 Sept 2024 5:17 PM IST
Dausa: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 05 सितंबर के लिए अधिकारी नियुक्त
x
Dausa दौसा । राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिमाह प्रथम गुरुवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 05 सितंबर को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया जायेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना ने बताया कि 05 सितंबर, गुरूवार को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित जनसुवाई के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई का निरीक्षण करेगें तथा मौके पर लोगों की समस्याये सुनकर उनका निराकरण करवाने का कार्य करेगें।
Next Story