Dausa: शिक्षा और समाज सेवा में योगदान पर मांगीलाल सोलंकी का सम्मान

दौसा: शिक्षाविद समाजसेवी एवं आध्यात्म को समर्पित मांगीलाल सोलंकी पंच कैलाशी का लिटिल चॉइस स्कूल में विद्यालय एवं भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर लिटिल चॉइस स्कूल के निदेशक विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि पंच कैलाशी द्वारा अपनी श्रद्धा एवं सच्चे संकल्प को पूर्ण करते हुए तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा, हिमाचल में श्रीखंड महादेव कैलाश, श्री किन्नौर कैलाश, श्री मणिमहेश कैलाश, आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा पूर्ण की है। अध्यात्म के उनकी रुचि एवं नवचेतन मन स्थिति समाज को एक नवीन चेतना एवं प्रेरणा दे रही है।
इससे पूर्व लिटिल चॉइस विद्यालय के प्रबंधक साधना गौड़ एवं विनोद गौड़ ने उनका माल्यार्पण स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा अभिनंदन पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि सौम्य और शांत व्यक्तित्व के साथ विनम्रतापूर्ण जीवन को जीने की शिक्षा के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हैं। उनके अनुभव, दर्शन और भक्ति से प्रेरणा लेकर आमजन सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ दिनेश शर्मा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, स्थानीय सचिव ओम प्रकाश शर्मा, रामावतार शर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त, बनवारी लाल शर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं स्काउट शिक्षक संजीव रावत उपस्थित रहे।





