राजस्थान
Dausa: 24 घंटे भर्ती रखें, 20 मिनट टेस्ट कराएं - सर्पदंश के मामलों पर नियंत्रण के लिए कार्यशाला
Tara Tandi
17 Jan 2025 5:44 PM IST

x
Dausa दौसा । सर्पदंश के मामलों में मरीज की देखभाल को लेकर यहां जिला मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक डा.ॅ केसी शर्मा ने सर्पदंश के उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में संवादशौली में जिले के चिकित्सकों को जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि सर्पदंश के बाद भय मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए सांप के काटने पर घबराएं नहीं तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास जाएं। झाडफूंक या किसी तंत्रमंत्र के चक्कर में पडने पर जान जा सकती है। एपिडोमोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश बंसल ने बताया कि सर्पदंश के मामलों पर नियंत्रण जरूरी है। इसलिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षक डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि सांप के काटने पर मरीज से हिस्ट्री जानना जरूरी है कि सांप ने कहां काटा, कब काटा, क्या करते वक्त काटा, सांप कैसा था आदि। सांप के काटने के बाद 20 डब्ल्यूबीटीसी टेस्ट अवश्य कराएं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सांप जहरीला था या नहीं। सांप के काटने के तुरंत बाद किसी भी प्रकार की हलचल नहीं करें और मरीज को अस्पताल ले जाकर उपचार कराएं। उन्हाेंने चिकित्सकों को बताया कि सर्पदंश के मरीज को कम से कम 24 घंटे अस्पताल में अवश्य भर्ती रख निगरानी करें।
TagsDausa 24 घंटे भर्ती रखें20 मिनट टेस्ट कराएंसर्पदंश मामलोंनियंत्रण लिए कार्यशालाDausa keep hospitalized for 24 hoursdo test for 20 minutesworkshop for snakebite casescontrolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





