राजस्थान
Dausa : जज की गाड़ी को ट्रेलर में मारी टक्कर, तीन घायल दो जयपुर रेफर
Tara Tandi
20 Sept 2024 12:50 PM IST

x
Dausa दौसा: खेड़ली मोड़ पर न्यायाधीश राजेंद्र कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंदिर से दर्शन कर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में के समय गाड़ी में जिला एवं सेशन न्यायालय के जज राजेंद्र कुमार, नाजिर ज्ञानचंद और ड्राइवर सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जज सहित तीनों गिरिराज धरण मंदिर से दर्शन कर दौसा लौट रहे थे।
दौसा के डिप्टी एसपी रवि शर्मा ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर, गिरिराज मंदिर से आगे खेड़ली मोड़ के पास हुई। जज राजेंद्र कुमार और नाजिर ज्ञानचंद सरकारी गाड़ी में सवार थे और गिरिराज मंदिर से लौट रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब खेड़ली मोड़ के पास बने कट पर यू-टर्न लेते समय पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि उस समय सरकारी गाड़ी ड्राइवर अनिल चला रहा था। जैसे ही गाड़ी ने दौसा की ओर यू-टर्न लिया, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
दौसा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर अनिल और नाजिर ज्ञानचंद को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि जज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
TagsDausa जज गाड़ीट्रेलर मारी टक्करतीन घायलदो जयपुर रेफरDausa judge's car collided with trailerthree injuredtwo referred to Jaipurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





