राजस्थान

Dausa: जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में काश्तकारों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

Tara Tandi
13 Dec 2024 7:31 PM IST
Dausa: जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में काश्तकारों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
x
Dausaदौसा । राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में दूसरे दिन शुक्रवार को यहां सूचना केन्द्र के सामने जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 2174 किसानों को 6 करोड़ रुपए से अधिक, किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त के तहत 1 लाख 62 हजार 456 किसानों को राशि हस्तान्तरित, गोपालन क्रेडिट कार्ड योजना से 504 किसानों को करीब 4 करोड़ तथा मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 89 हजार 214 काश्तकारों को 17 करोड़ रुपए की राशि
हस्तान्तरित की गई।
जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मलेन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा हुआ था। जिला स्तर पर भाग लेने वाले विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किसानों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव देखा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में फार्म पोण्ड, सिंचाई पाइप लाइन, तारबंदी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक वर्मी कम्पोस्ट, कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, ड्रिप एवं फव्वारा संयंत्र, सौलर पंप स्थापना जैसी कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के तहत 2174 कृषकों को 6 करोड़ 22 लाख 86 हजार रुपए राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तानान्तरित एवं कार्यादेश जारी किए गए। इसी प्रकार सहकारिता विभाग की गोपालन क्रेडिट कार्ड योजना से 504 किसानों को 387 लाख 90 हजार रुपए की राशि से लाभान्वित किया गया। डेयरी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दुग्ध संबंल योजना के तहत 89 हजार 214 किसानों को 17 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि हस्तान्तरित की गई। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, राजस्व, डेयरी एवं पशुपालन विभाग द्वारा लाभान्वित किये गये किसानों को वित्तीय स्वीकृति, चैक एवं कार्य आदेश वितरित किए।
कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना ने कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से संचालित कांटेदार तारबंदी, फॉर्म पोण्ड, पाइप लाइन, कृषि यंत्र, फव्वारा संयंत्र, ड्रिप संयंत्र, सोलर संयंत्र, पॉली हाउस, राजकिसान साथी पोर्टल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने लाभार्थियों को आभार व्यक्त किया। प्राचार्य कमला शर्मा ने कार्यक्रम संचालन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा पारीक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना, उपखण्ड अधिकारी दौसा मूलचंद लूणिया, उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ. हेमराज मीना, उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा नवल किशोर मीना, सहायक निदेशक कृषि सुरज्ञान सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना, धर्म सिंह गुर्जर, सूरज कंवर, दीपा गुप्ता, सहकारिता विभाग के प्रबन्ध निदेशक शिवदयाल मीना, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश चन्द्र मीना एवं डेयरी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story