राजस्थान

Dausa : महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था परिवार , ट्रक से टकराई कार,पति-पत्नी की मौत

Tara Tandi
1 Jun 2024 2:18 PM GMT
Dausa : महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था परिवार , ट्रक से टकराई कार,पति-पत्नी की मौत
x
Dausa : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बार फिर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। बांदीकुई के पास आगे चल रहे ट्रक एक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई।
दौसा जिले में हुई दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि शनिवार करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हादसा हुआ। बांदीकुई थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 158 के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजेश अवस्थी उम्र 40 साल और उनकी पत्नी फराह अवस्थी उम्र 37 साल की मौत हो गई। वहीं बेटा दिव्यांक अवस्थी घायल हो गया। उसको उपचार के लिए दौसा के रामकरण जोशी जिला अस्पताल दौसा में भर्ती करवाया गया है। थाना अधिकारी की माने तो कार में सवार परिवार गुड़गांव से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहा था।
इधर, दूसरा हादसा भी दौसा जिले का है, जहां एक चलती कार का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क नीचे उतर गई। गनीमत रही कि कार चालक को इस दौरान मामूली चोट आई। इधर, पुलिस सारे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
Next Story