राजस्थान

Dausa: जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 19 को

Tara Tandi
17 Sept 2024 6:48 PM IST
Dausa: जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 19 को
x
Dausa दौसा । जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग बैठक 19 सितम्बर, गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र ( आइटी केन्द्र) में आयोजित की जाएगी।
सचिव जिला सतर्कता समिति एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा पारीक ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित ब्लॉक के राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ना सुनिश्चित करेंगेे। उन्होंने बताया कि जिला सतर्कता समिति बैठक में लोकायुक्त सचिवालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। जिन अधिकारियों से संबंधित प्रकरण विचाराधीन हैं, उन्हेें संबंधित प्रकरण का विस्तृत जवाब मय टिप्पणी के बैठक से तीन दिन पहले आवश्यक रूप से भिजवाना होगा।
Next Story