Dausa: देशवाली मदद फाउंडेशन ने स्थापना दिवस पर लगाए पौधे

दौसा: देशवाली मदद फाउंडेशन ने 7वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मदीना मस्जिद खटीकन मोहल्ला में वृक्षारोपण किया गया।
फाउंडेशन के सदस्य सद्दीक खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और गरीब व असहाय लोगों की मदद करते हुए समाज सेवा करना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर फाउंडेशन ने स्थानीय निवासियों को वृक्षों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता अभियान भी चलाया। फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह पहल समाज के लिए बहुत ही सकारात्मक और प्रेरणादायक है।
मदद फाउंडेशन संस्था के स्थापना वर्ष 2019 से अब तक यह संस्था लगभग 80 परिवारों की बीमारी में मदद , सिलाई मशीन स्वरोजगार, आवास की मदद कर चुकी है। साथ ही कोरोना के वक्त लगभग 500 परिवारों को कोरोना किट वितरण किए थे। गरीब और असहाय व्यक्तियों की शादी, बीमार लोगों का इलाज व असहाय परिवार को रोजगार में सहयोग करना रहा है।
देशवाली मदद फाउंडेशन की यह पहल आने वाले समय में भी जारी रहेगी और समाज के लिए एक आदर्श बनेगी।
स्थापना दिवस के मौके पर हाजी कय्यूम, हाजी रियाज, शाहरुख खान, आमिर खान, एहसान खान सईदुल्लाह खान, आरिफ खान, अंसार खान, बुंदू बाबू , अमीर खान , हाफिज सफीक खान, अलीम खान, अमीर साह, अहसान खान, शायर खान आदि मौजूद रहे।





