Dausa: निर्जला एकादशी पर शीतल सेवा, गौ सेवा संस्थान ने बांटा शरबत

दौसा: श्रीराम पशु पक्षी गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सैंथल रोड पुलिया के नीचे राहगीरों को 21 टंकी मिल्क रोज शरबत पिलाई गई। इस सेवा कार्यक्रम में आसपास के लोगों और राहगीरों को ठंडा पेय वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
संस्था के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कालूराम जायसवाल ने विशेष सहयोग दिया। संस्था से जुड़े सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सेवा कार्य को सफल बनाया। वरिष्ठ संरक्षक घनश्याम जायसवाल ने बताया कि संस्था न केवल बेजुबान जीवों की सेवा करती है, बल्कि सामाजिक सेवा कार्यों में भी सक्रिय है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, पप्पू जायसवाल, गौसेवक राजेश सैनी भांडारेज, दिनेश तूफानी, कैलाश सुमा, मनीष, विष्णु, निहाल, विनीत, अभिषेक, विक्रम सिंह राजपूत, तन्नू राजपुत, शेरसिंह भेड़ी, विश्राम गुर्जर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।





