राजस्थान
Dausa: मतदान दिवस पर 62.30 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
Tara Tandi
14 Nov 2024 2:48 PM IST

x
Dausa दौसा । विधानसभा उप चुनाव में दौसा विधानसभा क्षेत्र में 62.30 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 64.27 प्रतिशत पुरूष एवं 60.12 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। दौसा विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष आयु के 3562 एवं 20 से 25 वर्ष आयु के 19002 तथा 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 1180 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दौसा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को हुए मतदान में दो लाख छियालीस हजार तेईस सामान्य मतदाताओं में से एक लाख तिरेपन हजार दौ सौ अठहत्तर सामान्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। कुल एक लाख उन्नतीस हजार चार सौ चौतीस पुरूष मतदाताओं में से तियासी हजार एक सौ नवासी ने एवं एक लाख सोलह हजार पॉच सौ नवासी महिला मतदाताओं में से सत्तर हजार नवासी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुरा (बूथ नं. 52) में सबसे ज्यादा मतदान 87.41 प्रतिशत एवं सबसे कम मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नम्बर 1 बीघावास (बूथ नं. 158) में 1.87 प्रतिशत हुआ।
TagsDausa मतदान दिवस62.30 प्रतिशत मतदातामताधिकार प्रयोगDausa polling day62.30 percent voters exercised their franchiseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





