राजस्थान

बहू ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

Admin4
22 March 2023 1:19 PM GMT
बहू ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
x
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में एक विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. इतना ही नहीं महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और कमरे में बंद रखने की तहरीर दी है. पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के पति व ससुर समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआई शास्त्रीनगर दिलीप सिंह अनुसंधान कर रहे हैं।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। उसे उसके पति ने 4 महीने तक एक कमरे में बंद रखा था। खिड़की से उसे ठंडी रोटियां और घर का बचा हुआ खाना दिया जाता था। कई बार आरोपी द्वारा पीड़िता को भूखा भी रखा जाता था। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत की और दो-तीन बार दुष्कर्म भी किया. इसकी जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति को दी तो पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद महिला को फिर कमरे में बंद कर दिया।
17 मार्च 2023 को सुबह 8 बजे महिला को उसके पति ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। इस पर कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने महिला को बाहर निकाला और पुलिस के सामने पेश किया. इसके बाद पुलिस ने परिवार के सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
Next Story