राजस्थान

बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप, प्रिंसिपल को लिखा ये पत्र

jantaserishta.com
25 Nov 2021 6:26 PM IST
बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप, प्रिंसिपल को लिखा ये पत्र
x
पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर से एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने स्कूल की प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर आपबीती बताई. तुरंत ही प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी और नाबालिग की काउंसलिंग कराई गई. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354 और 7 व 8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित बच्ची का कहना है कि उसका पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता है. जब मां इस घटना का विरोध करती है तो पिता उसकी मां के साथ भी मारपीट करता है. इससे परेशान होकर नाबालिग ने स्कूल की प्रधानाचार्य को शिकायत की. जिसके बाद प्रधानाचार्य ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रवि पचौरी को मामले से अवगत कराया. अध्यक्ष रवि पचौरी ने मामले में बच्ची की काउंसलिंग के बाद पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
पुलिस उप निरीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग ने स्कूल टीचर को बताया कि उसके पिता छेड़खानी करते हैं. बाल कल्याण समिति अध्यक्ष को बुलाकर पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई. आईपीसी की धारा 323, 354 और 7 व 8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं.
धौलपुर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि स्कूल के प्रधानचार्य हरिओम परमार ने उन्हें एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें आठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. जिसमे मां द्वारा विरोध करने पर पिता ने उसकी मारपीट करने की बात कही गई थी. बाल कल्याण समिति ने बच्ची की काउंसलिंग कराई है. जब मामला संवेदनशील लगा तो पुलिस थाना बाड़ी को मामले में कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story