राजस्थान

जयपुर एयरपोर्ट से लखनऊ और सूरत के लिए रोजाना विमान सेवा

Admindelhi1
21 Oct 2026 8:51 AM IST
जयपुर एयरपोर्ट से लखनऊ और सूरत के लिए रोजाना विमान सेवा
x
जयपुर एयर कनेक्टिविटी को विस्तार, लखनऊ और सूरत के लिए दैनिक उड़ानें

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से लखनऊ और सूरत के लिए फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी है। अब दोनों शहरों के लिए रोजाना हवाई सेवा उपलब्ध होगी। इससे पहले इन दोनों रूट पर सप्ताह में केवल चार दिन ही फ्लाइट संचालित की जा रही थी।

एयरलाइन ने अब वीकली शेड्यूल की बाध्यता खत्म करते हुए उड़ानों को सातों दिन संचालित करने का फैसला किया है। इससे जयपुर से लखनऊ और सूरत जाने वाले यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में अधिक सुविधा मिलेगी। खासकर कारोबार, नौकरी, शिक्षा और अन्य जरूरी कामों से इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब फ्लाइट के सीमित दिनों के अनुसार अपना कार्यक्रम तय नहीं करना पड़ेगा।

Next Story