
x
राजस्थान | अग्रवाल महासभा की मध्य क्षेत्र इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल महासभा भवन में हुआ। मुख्य अतिथि अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अमित गोयल व मंत्री सुरेश गढवाले ने मध्य क्षेत्र ईकाई के 30 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
मध्य क्षेत्र ईकाई अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने बताया कि मध्य क्षेत्र कार्यकारिणी संरक्षक सुरेश अग्रवाल कलाकंद वाले, विष्णु गोयल, वेद प्रकाश अग्रवाल, पदेन सदस्य बृजमोहन गोयल, सलाहकार राहुल बंसल, अंकेश गोयल, अध्यक्ष प्रवीण गोयल, उपाध्यक्ष दीपेश गोयल, संतोष तायल, सतीश गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशु गर्ग, रोहित अग्रवाल, राजेश गोयल, मंत्री आशिष गोयल, उपमंत्री विपिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सीताराम गोयल, मनोज कुमार गर्ग , कोषाध्यक्ष रवीश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य पवन अग्रवाल, तुलसी राम अग्रवाल, अनिल मोदी, महिला अध्यक्ष मुन्नीया अग्रवाल, महिला सदस्य लक्ष्मी खेतावत, बबीता अग्रवाल सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।
महासभा अध्यक्ष अमित गोयल, मंत्री सुरेश गढवाले व अन्य सदस्यों का माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न प्रदान सम्मान किया गया। मध्य क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने कार्यकारिणी सदस्यों को अग्रसेन महाराज की तस्वीर प्रदान की। अग्रसेन जयंती पर 11 से 15 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमो में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को कहा।
Tagsप्रशासन शहरों के साथ अभियान में बेहतर कार्य के लिए डागुर सम्मानितDagur honored for better work in campaign with administration citiesताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday ताज़ा समाचारToday

Harrison
Next Story