राजस्थान

शादी में खाना बनाते समय सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी आग

Admin4
10 Feb 2023 5:51 PM IST
शादी में खाना बनाते समय सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी आग
x
कोटा। कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई. आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुआ। सूचना पर नगर निगम के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कपड़े को गीला कर सिलेंडर पर रख देते हैं। 5 से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान करीब 40 से 50 लोग मौके पर मौजूद थे। आग पर समय रहते काबू पा लेने से हादसा टल गया।
निगम दमकल टीम के सदस्यों ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। दादाबाड़ी थाने के पास स्थित मैरिज हॉल में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। यहां युवती की शादी के लिए परिजन व रिश्तेदार मौजूद थे। एक तरफ कच्चा खाना बन रहा था। अचानक सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। रेगुलेटर से तेजी से लपटें निकलने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने सिलेंडर को पटक दिया और रजाई को गीला कर उसके ऊपर रख दिया। फिर भी आग नहीं बुझी। मौके पर मौजूद महिलाएं रोने लगीं। कंट्रोल रूम की सूचना पर निगम दमकल कर्मी आशिक, गोविंद शर्मा, लक्की सहित अन्य मौके पर पहुंचे। एक डंडे के सहारे सिलेंडर को ऊपर उठाया। फिर कपड़े को गीला कर सिलेंडर पर रखकर आग पर काबू पाया।
Next Story