राजस्थान

CWC: कांग्रेस की हार के बाद सीएम गहलोत ने कहा- 'राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए, पार्टी रहेगी एकजुट'

Deepa Sahu
13 March 2022 1:06 PM GMT
CWC: कांग्रेस की हार के बाद सीएम गहलोत ने कहा- राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए, पार्टी रहेगी एकजुट
x
बड़ी खबर

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आत्ममंथन मोड में आ गई है। आज शाम चार बजे से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता भाजपा का है- धर्म और ध्रुवीकरण का। पीएम और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। ये आग लगाना काफी आसान काम होता है, लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए, इससे पार्टी एकजुट रहेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय भाजपा ने 542 में से केवल 2 सीटें जीती थी। लोग गुमराह हो रहे हैं क्योंकि भाजपा धर्म की राजनीति करती हैं, आज नहीं तो कल ये बात देशवासियों को जरूर समझ आएगा। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया।
पांच राज्यों की हार पर होगा मंथन
देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब में तो कांग्रेस को सरकार में होते हुए भी हार का सामना करना पड़ा है। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा होगी और फिर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
Next Story