राजस्थान

अलवर में मासूम के साथ क्रूरता, 6 साल की बच्ची से 65 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म

Bhumika Sahu
14 July 2022 5:20 PM IST
अलवर में मासूम के साथ क्रूरता, 6 साल की बच्ची से 65 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म
x
अलवर में मासूम के साथ क्रूरता

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अलवर, थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना 10 जुलाई की है जब युवती पड़ोस में एक शादी में खाना खाकर घर लौट रही थी। 3 दिन तक गांव के पंच पटेल मामले को सुलझाने का प्रयास करते रहे।

लेकिन आरोपी ग्रामीणों का सामना नहीं कर सके और फरार हो गए। पीड़ित परिवारजनों ने बुधवार शाम को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। कार्यवाहक कोतवाल लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया वृद्ध शेर सिंह यादव पुत्र नंदराम नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है।




Next Story