राजस्थान

अगोलाई के पास पलटा कच्चा टैंकर, खेतों में गिरा तेल

Admin Delhi 1
18 Jan 2023 7:11 PM IST
अगोलाई के पास पलटा कच्चा टैंकर, खेतों में गिरा तेल
x

जोधपुर न्यूज: अगोलाई के पास जैसलमेर से कच्चा तेल भरकर मेहसाणा जा रहा एक टैंकर गाय को बचाने के प्रयास में सड़क से उतर गया. आगे पेड़ से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि टैंकर चालक व खलासी सुरक्षित रहे। लेकिन टैंकर पलटने के बाद रिसाव होने से तेल बहकर खेतों में चला गया.

अगोलाई के पास मोड़ पर अचानक एक गाय सामने आ गई। चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन संतुलन खो बैठा। रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में तेल खेतों में बह गया। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। क्रेन की मदद से पेड़ और टैंकर को हटाया।

Next Story