राजस्थान

गुरु पूर्णिमा पर शहर के मंदिरों, आश्रमों में भीड़

Admin Delhi 1
4 July 2023 10:20 AM GMT
गुरु पूर्णिमा पर शहर के मंदिरों, आश्रमों में भीड़
x

जोधपुर न्यूज़: शहर में आज गुरु पूर्णिमा उत्साह से मनाई जा रही है। शहर के प्रमुख मंदिर और आश्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु की पूजा कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही यह दौर जारी है। इसके चलते मंदिरों में भीड़ नजर आ रही है। गुरु और शिष्य के इस पावन पर्व पर शहर के अजनेश्वर आश्रम, दादा दरबार सिद्धनाथ, परमहंस किशनागिरी खरज आश्रम, मंडोर शंकर मठ, रामद्वारा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

शिष्यों ने अपने गुरु के चरण अभिषेक कर उनका पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजनों का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया। शिष्यों ने गुरु को प्रणाम कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। वही कई युवाओं ने आश्रमों में जाकर गुरु बनाकर गुरु मंत्र भी लिया।

सिद्धनाथ पीठ में नारायण स्वामी, नेपाली बाबा सहित तमाम गुरुजनों की समाधिओं पर फुल मंडली की गई और आरती हुई। इसी तरह से परमहंस किशन गिरी महाराज बलवंत गिरी महाराज की समाधि स्थल पर भी फूल मंडली की गई। यहां पर गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भजन संध्या भी हुई।

Next Story