राजस्थान

केकड़ी में बारिश से फसलों को मिला जीवनदान

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 7:58 AM GMT
केकड़ी में बारिश से फसलों को मिला जीवनदान
x
करीब एक माह बाद हुई बारिश

अजमेर: केकड़ी जिले में रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश से मायूस किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। करीब एक माह बाद हुई बारिश से जिले में फसलों को जीवनदान मिला है। जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान वापिस लौटी है।

केकड़ी क्षेत्र में पिछले एक माह से बारिश नहीं होने के चलते फसलें खत्म होने के कगार पर पहुंच गई थी। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को भी दिन भर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल रहा। रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे‌।

रविवार को दोपहर बाद अचानक से बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। बारिश के बाद फसलों को जीवनदान मिला है। केकड़ी शहर में हुई बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। जगह-जगह घुटनों तक पानी भर गया। वहीं कई जगहों पर नालियां व नाले जाम हो गए। जिसके चलते जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पाई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। लोगों को मजबूरी में पानी के बीच में से होकर सफर करना पड़ रहा है।

बारिश से मिला जीवनदान-केकड़ी क्षेत्र में उड़द, मूंग, मक्का, ज्वार, बाजरा, तिलहन की फसलों की 1 लाख 77 हजार 450 हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है।करीब एक माह से इलाके में बारिश नहीं होने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। सभी फसलों में फली व बीज बनने का समय है।लेकिन बारिश के अभाव में फसलें दम तोड़ने लगी थी। अब बारिश होने के बाद फिर से किसानों को उम्मीद जगी है।

Next Story