
x
Rajasthan राजस्थान. कोटा में तीन लड़कों ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए कोचिंग क्लास से लौट रहे छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। लड़कों ने वारदात का वीडियो पंजाबी गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- घटना डीसीएम श्रीराम रैंस फैक्ट्री इलाके में हुई। इंदिरा गांधी कॉलोनी में रहने वाला छात्र शुक्रवार दोपहर साइकिल से घर से 3 किमी दूर स्थित कोचिंग क्लास गया था।
शाम करीब 4 बजे घर लौटते समय आरोपी लड़कों ने फैक्ट्री के सामने खेत में उसकी साइकिल रोकी और छात्र पर चाकू से वार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और पैर में चाकू मार दिया। उनमें से एक इसका वीडियो बना रहा था। बदमाशों ने पीड़ित से पैसे भी लूट लिए। मारपीट का यह वीडियो शुक्रवार शाम लकी नरवाल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पंजाबी गाने के साथ अपलोड किया गया था। बाद में इसी आईडी से एक और पोस्ट शेयर की गई। इसमें फरार लिखा था।
Tagsछात्रा चाकू से हमलामारपीट का वीडियोStudent attacked with knifevideo of assaultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





