राजस्थान

पाइप लाइन के लिए खोदे गड्‌ढे में गिरी गाय

Admin4
12 July 2023 8:11 AM GMT
पाइप लाइन के लिए खोदे गड्‌ढे में गिरी गाय
x
भरतपुर। भरतपुर नीमदा गेट क्षेत्र में जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए नाले समय पर नहीं भरे जा रहे। काम की कछुआ चाल होने के कारण अब यह कॉलोनीवासियों के लिए परेशानियों का सबब भी बन रहा है। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही अब यहां हादसे भी होने लगे हैं। गत दिनों एक बच्चा गिरकर घायल हुआ वहीं मंगलवार को सुबह पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में एक गाय गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद मोहल्ले के युवाओं ने सामूहिक प्रयास कर गाय को रेस्क्यू किया। गाय के शरीर पर चोटें भी आईं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए जगह जगह गड्‌ढे खोद दिए गए हैं जिसके कारण हादसे हो रहे हैं।
लोगों ने बताया ठेकेदार को कई बार बोला गया लेकिन गड्‌ढे भरे नहीं जा रहे। गाय को रेस्क्यू करते समय विष्णु प्रजापति, अजय, पुलकित, रजनीश, मनोज खत्री सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। वहीं इस संबंध में वार्ड पार्षद ने बताया जलदाय विभाग की जेईएन ने वार्ड का दौरा किया है जल्द ही गड्‌ढों को भरवाया जाएगा।
Next Story