राजस्थान

चचेरे भाई ने 5 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
5 July 2022 12:53 PM GMT
चचेरे भाई ने 5 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
x

सिटी क्राइम न्यूज़: राजस्थान की बड़ी खबर जोधपुर जिले से सामने आई है। जोधपुर जिले में 15 साल की लड़की के साथ उसी के कजन भाई ने 5 महीने पहले कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, माता-पिता को इसकी भनक भी नहीं लगी। लड़की ने भी डर के मारे किसी को नहीं बताया। लेकिन लड़की 5 महीने की गर्भवती हो गई, तब इस मामले का खुलासा हुआ है। अब परिजन डॉक्टरों से लड़की के अबॉर्शन की गुहार लगा रहे हैं। दुष्कर्म का यह मामला जोधपुर जिले के फलौदी क्षेत्र का है। गर्भवती लड़की को लेकर परिजन आज उम्मेद अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टर से लड़की का गर्भपात करने की गुहार लगाई। फलौदी क्षेत्र के एक गांव में लड़की के साथ उसके रिश्ते में भाई ने पांच महीने पहले दुष्कर्म किया था। भाई की उम्र भी लड़की जितनी ही है। कई बार दुष्कर्म के कारण लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन लड़की ने रेप की जानकारी परिजनों को नहीं दी। उसके गर्भवती होने और कई महीने बीतने पर परिजनों को पता चला है।

लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि डर की वजह से वह कुछ बोल नहीं पाई। आज लड़की के गर्भवती होने का खुलासा होने पर परिजन लड़की को लेकर जोधपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ.धनपत गुर्जर की टीम भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली है। फिलहाल इस मामले में दुष्कर्म का मामला अभी तक परिजनों ने दर्ज नहीं करवाया है।

Next Story