राजस्थान

कोटा दक्षिण के पार्षदों को भी खेल सामग्री व लैपटॉप मिलने की सभावना

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 1:57 PM GMT
कोटा दक्षिण के पार्षदों को भी खेल सामग्री व लैपटॉप मिलने की सभावना
x

कोटा न्यूज़: नगर निगम कोटा उत्तर की तरह ही अब कोटा दक्षिण निगम के पार्षदों को भी खेल सामग्री और लेपटॉप मिल सकेंगे। हालांकि कोटा उत्तर निगम में बोर्ड बैठक की पालना में पहले ही टेंडर हो चुके हैं जबकि कोटा दक्षिण निगम में पार्षदों को यह सामग्री मिलने में देरी होगी। नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण की बोर्ड बैठक फरवरी माह में हुई थी। उन दोनों ही बोर्ड बैठकों में पार्षदों ने पूर्व के बोर्ड की तरह ही उन्हें भी खेल सामग्री और लैपटॉप देने का प्रसताव रखा था। जिसे दोनों ही बोर्ड की बैठकों में सर्व सम्मति से पारित भी कर दिया था। दोनों निगमों के महापौर ने बोर्ड बैठक में कहा था कि पार्षदों को पहले की तरह ही 50-50 हजार रुपए की खेल सामग्री और लैपटॉप दिए जाएंगे। कोटा उत्तर निगम की बोर्ड बैठक के बाद उस निर्णय की पालना को अधिकारियों ने आगे बढ़ाया है। जिसके तहत खेल सामग्री व लैपटॉप के टेंडर जारी हो चुके हैंं। वहीं कोटा दक्षिण निगम की बोर्ड बैठक में लिए गए इन निर्णयों के खिलाफ तत्कालीन आयुक्त द्वारा नोट ऑफ डिसेंट लगा दिया था। फरवरी में पारित इस निर्णय के खिलाफ नोट आॅफ डिसेंट लगाने के तीन माह बाद मई में इस मामले को राज्य सरकार के पास भेजा था। लेकिन वहा भी यह मामला 5 महीने तक लम्बित रहा। कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नोट आॅफ डिसेंट को खारिज कर दिया। जिससे एक बार फिर से बोर्ड के निर्णय की पालना में कोटा दक्षिण के पार्षदों को भी खेल सामग्री व लैपटॉप मिलने की सभावना बनी है।

हर साल गर्मियों में बच्चों के लिए दी जाती है खेल सामग्री: नगर निगम के वार्ड पार्षदों को उनके वार्डों में बच्चों को खेलने के लिए खेल सामग्री नगर निगम के स्तर पर उपलब्ध करवाई जाती है। यह सामग्री वार्ड में बच्चों की जरूरत के हिसाब से दी जाती है। नगर निगम द्वारा पार्षदों से उनके वार्ड के हिसाब से डिमांड लीे जाती है। उस डिमांड के हिसाब से टेंडर जारी किए जाते हैं। टेंडर होने के बाद सामग्री का वितरण किया जाता है। उसके बाद संबंधित पार्षद अपने वार्डों में बच्चों को वह खेल सामग्री देते हैं। वैसे नियमानुसार खेल सामग्री गर्मी की छुट्टियों में दी जाती है। लेकिन इस बार खेल सामग्री देने में देरी हो गई है। हालत यह है कि पूरा सजन ही खत्म होने को है। लेकिन अधिकारी की एक आपत्ती के चलते अभी तक भी पार्षदों व वाड के लोगों को खेल सामग्री नहीं मिल सकी है।

पार्षदों की संख्या हुई ढाई गुना, खर्चा भी बढ़ेगा: कोटा में पहले जहां एक ही नगर निगम था और पार्षदों की संख्या 65 थी। वहीं अब कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण निगम बन गए हैं। ऐसे में पार्षदों की संख्या भी बढ़कर करीब ढाई गुना अधिक 150 हो गई है। ये तो निर्वाचित पार्षद हैं। इनके अलावा दोनों निगमों में 12-12 सहवरित पार्षद भी हैं। इस हिसाब से कुल 174 पार्षद हो गए हैं। ऐसे में हर पार्षद को 50 हजार की खेल सामग्री व लैपटॉप देने से निगम पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी बढ़ेगा।

चार साल से नहीं मिली खेल सामग्री: नगर निगम में पहले जहां हर साल पार्षदों को करीब 50-50 हजार रुपए की खेल सामग्री दी जाती थी। वह सामग्री करीब साल चाल से नहीं मिली है। दो साल कोरोना के और उससे पहले चुनावी वर्ष व प्रशासक काल के चलते भी खेल सामग्री नहीं दी गई थी। चार साल बाद एक बार फिर से पार्षदों को खेल सामग्री मिलने की उम्मीद जगी है।

इनका कहना है: पार्षदों को हर साल खेल सामग्री और पूरे कार्यकाल के लिए लैपटॉप दिए जाते रहे हैं और इस बार भी बोर्ड में निर्णय हो गया था तो ये दोनों चीजे पार्षदों को मिलनी ही चाहिए। हालांकि अधिकारी की आपत्ती के चलते खेल सामग्री मिलने में देरी हुई है। लेकिन वार्ड के बच्चों को खेलने के काम आएगी। साथ ही लैपटॉप लेटेस्ट वर्जन वाले दिए जाएं जो काम में आए। तभी उनका फायदा है। इस संबंध में आयुक्त को भी अवगत करवा दिया है।

- विवेक राजवंशी, पार्षद, नगर निगम कोटा दक्षिण

फरवरी में हुई बोर्ड की बैठक में पार्षदों को खेल सामग्री व लैपटॉप देने का निर्णय हो गया था। उस पर कार्यवाही आगे बढ़ा दी गई थी। लेकिन उसके बाद मेले व त्योहार में व्यस्त हो गए। अब सोमवार को इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी करेंगे।

-सोनू कुरैशी, उप महापौरनगर निगम कोटा उत्तर

राज्य सरकार द्वारा नोट आॅफ डिसेंट को खारिज कर दिया है। इसके बाद अब खेल सामग्री व लैपटॉप देने की अड़चन खत्म हो गई है। इस संबंध में चर्चा कर निविदा जारी की जाएगी। जिससे पार्षदों को खेल सामग्री व लैपटॉप शीघ्र उपलब्ध करवाए जा सके।

-राजपाल सिंह, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

Next Story