राजस्थान

निगम की खुली पोल, 50 करोड़ की लागत से बन रहा स्टेट हाइवे निर्माण से पहले उखड़ा

Shantanu Roy
22 July 2023 12:37 PM GMT
निगम की खुली पोल, 50 करोड़ की लागत से बन रहा स्टेट हाइवे निर्माण से पहले उखड़ा
x
दौसा। दौसा गुढ़ाकटला क्षेत्र में करीब 50 करोड़ की लागत से बन रहा दौसा- घोषराणा स्टेट हाइवे अभी पूरा बनकर भी तैयार नहीं हुआ कि सड़क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है। बांदीकुई से भांवता करीब 15 किलोमीटर सड़क मार्ग दर्जनभर से अधिक जगह से उखड़ गया। सड़क के दोनों किनारों पर चौड़ाईकरण कर बनाई सड़क कई स्थानों से धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई है, जो कि निर्माण के मापदंडों की पोल खोल रही है, वहीं सड़क मार्ग नांगवास, काटरवाडा, गुढा़कटला, मुकरपुरा सहित कई स्थानों पर बीच में टूटकर धंस गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससेे संवेदक भी गुणवत्ता को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा में ईसरदा परियोजना का मुद्दा गूंजा। विधायक जी.आर. खटाणा ने प्रश्नकाल के दौरान ईसरदा परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल पूछा कि फरवरी 2023 तक परियोजना का कितना कार्य पूर्ण हो चुका है और कितनी राशि व्यय हो चुकी है। इस पर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने जवाब देते हुए बताया कि फरवरी 2023 तक परियोजना का 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका हैं। जिस पर 487 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
साथ ही विधायक खटाणा ने ईसरदा परियोजना से बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र व बसवा तहसील को पेयजल आपूर्ति कब तक हो पाएगी और परियोजना का संपूर्ण कार्य कब तक पूरा होने को लेकर सवाल किया। इस पर जल संसाधन मंत्री मालवीया ने बताया कि अगस्त 2024 तक ईसरदा परियोजना का संपूर्ण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं। इससे बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र व बसवा तहसील के सभी गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसको लेकर पीएचईडी में टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली हैं। विधायक खटाणा ने पूछा कि यदि बारिश नहीं होती है तो ईसरदा बांध परियोजना में पानी कि क्या वैकल्पिक व्यवस्था होगी। इस पर मंत्री मालवीया इस सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि बारिश पर किसी का नियंत्रण नहीं हैं, लेकिन भरोसा दिला सकता हूं कि ईसरदा परियोजना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
Next Story