राजस्थान

Rajasthan में कोरोना का असर जारी, एक मरीज की मौत से हड़कंप

Tara Tandi
14 Jun 2025 1:45 PM IST
Rajasthan में कोरोना का असर जारी, एक मरीज की मौत से हड़कंप
x
Jaipur जयपुर: राजस्थान में कोरोना के शुक्रवार को 34 नये मामले सामने आये जिससे इस वर्ष अब तक इसके मामलों की संख्या बढ़कर 376 पहुंच गई वहीं इससे एक मरीज की और मौत हो गई।
चिकित्सा विभाग के अनुसार आरएनटी उदयपुर अस्पताल में भर्ती कोरोना से पीड़ित प्रतापगढ़ की 70 वर्षीय वृद्धा ने आज दम तोड़ दिया। इससे इस वर्ष कोरोना से प्रदेश में यह दूसरी मौत थी। प्रदेश में आज सामने आये नये मामलों में सर्वाधिक 22 मामले जयपुर में सामने आए। इनमें बी लाल में 14, एसएमएस में छह एवं एसडीएमएच में एक-एक मामला शामिल हैं। इसके अलावा एसपीएमसी बीकानेर में तीन, जीएमसीएच एवं आरएनटी में दो-दो तथ एसएनएमसी जोधपुर, एम्स जोधपुर एवं जेएलएन अजमेर में एक मामला शामिल हैं। इन नये मामलों जयपुर की छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है।
Next Story