राजस्थान
संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर दिया धरना
Admin Delhi 1
24 Nov 2022 3:53 PM IST

x
जयपुर न्यूज़: संयुक्त मुक्ति मोर्चा राजस्थान के बैनर तले नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के संविदाकर्मियों ने विद्याधर नगर के स्टेडियम में धरना दिया। संयोजक शमशेर ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। इसे लेकर संविदाकर्मियों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया है।
इसे लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके है। इसके बावजूद सरकार उन्हें नियमित नहीं कर रही है। प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 1.10 लाख संविदा कर्मी तैनात है।
Next Story





