राजस्थान

पत्नी पर गोली चलाने वाला सिपाही सस्पेंड, लगी गोली

mukeshwari
3 July 2023 5:16 AM GMT
पत्नी पर गोली चलाने वाला सिपाही सस्पेंड, लगी गोली
x
सिपाही सस्पेंड
उदयपुर। उदयपुर खुद की पत्नी पर सर्विस रिवाॅल्वर से गोली चलाने वाले उदयपुर के टीडी थाने के कांस्टेबल मुकेश सालवी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। कांस्टेबल के खिलाफ खेरवाड़ा थाने में जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। साथ ही एसपी भुवन भूषण यादव ने इस मामले की विभागीय जांच पुलिस उपअधीक्षक शिप्रा राजावत को सौंपी है। इधर, डाॅक्टर्स की मेडिकल जांच में पता लगा है कि कांस्टेबल ने अपनी पत्नी खुशबू पर दो बार फायर किए थे। जिसमें एक गोली उसकी पीठ से होकर सीने पर आर-पार होकर निकल गई थी। जो जांच में मौके से बरामद कर ली है। दूसरी गोली कंधे पर लगी, लेकिन डाॅक्टर को इस गोली के अंदर होने का ठीक से पता नहीं लग पाया है। सिटी स्कैन में भी इसका पता नहीं लगा। घायल पत्नी को देर रात तक दो यूनिट ब्लड चढ़ चुका है।
इधर, की मेडिकल जांच में पता लगा है कि कांस्टेबल ने अपनी पत्नी खुशबू पर दो बार फायर किए थे। जिसमें एक गोली उसकी पीठ से होकर सीने पर आर-पार होकर निकल गई थी। कांस्टेबल की पत्नी खुशबू के पिता कोदरलाल सालवी ने बताया कि मेरी बेटी के साथ मेरा दामाद अमानवीय व्यवहार करता। नशे में मेरी बेटी को बुरी-तरह मारता था। उसने हमें वाट्सऐप और फोन के जरिए कई बार डराया-धमकाया।
कुछ साल पहले भी मेरे घर आकर मेरी बेटी के साथ मारपीट की थी। मेरी पत्नी और बेटे ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की। अब मैं हाॅस्पिटल में बेटी का इलाज कर रहा हूं। घर पर मेरे बच्चे अकेले हैं मुझे डर है कि आरोपी मुकेश सालवी वापस घर पर हमला न कर दे। क्योंकि उसके पास हथियार है। पुलिस से विनती है कि उसके जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते चलाई थी गोली आरोपी कॉन्स्टेबल मुकेश सालवी टिड्‌डी थाना में तैनात था और खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के कारछा गांव का रहने वाला है। 10 साल पहले उसकी शादी खुशबू सालवी से हुई थी। कारछा गांव में मुकेश के घर के पास ही एक युवक रहता था। जिसे खुशबू ने अपना भाई बना रखा था। वह अक्सर उससे बात करती थी और ये बात मुकेश को अच्छी नहीं लगती थी। इस बात को लेकर इनके बीच पहले भी विवाद हो रखा था। इन दोनों के बीच अनबन इतनी बढ़ गई कि खुशबू चार महीने से अपने पीहर नया गांव में रहने लगी। इसी बात से मुकेश भी नाराज था। वह रविवार सुबह कार से ससुराल पहुंचा। यहां पत्नी को देखते ही उसने पीछे से फायर कर दिया। गोली उसके सीधे हाथ के कंधे पर लगी और वह नीचे गिर गई। घर का आंगन खून से सन गया।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story