
x
झुंझुनूं। राजस्थान के भरतपुर के बाद अब झुंझुनूं जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जहां लूट के आरोपियों ने पुलिस के ही हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक कांस्टेबल जख्मी हो गया। वहीं, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों को गोली मार दी। अभी तीनों घायलों का झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पूरा अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील है। घटना जिले में सूरजगढ़ के कुलोठ खुर्द गांव के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक सूरजगढ़ थाना इलाके के कुलोठ खुर्द गांव में 24 फरवरी की रात को लूट के वारदात हुई थी। पुलिस ने बावरिया गैंग के सात लोगों हिरासत में लिया था। सूरजगढ़ पुलिस बुधवार सुबह आरोपियों को साथ लेकर कुलोठ खुर्द मौका तस्दीक के लिए लेकर गई थी। कुलोठ खुर्द में आरोपियों ने पुलिस की रिवाल्वर छीन कर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक कांस्टेबल के गोली लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में दो आरोपियों पैरों में गोली मारी गई। बदमाशों ने फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सिवानी हरियाणा निवासी अर्जुन उर्फ गंजा तथा संजय उर्फ जीजा फायरिंग में घायल हो गए। इसी तरह से साइबर ब्रांच के कांस्टेबल संजय थाकन के भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में लाया गया। यहां पर तीनों का इलाज चल रहा था। पूरे अस्पताल में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी मृदुल कच्छावा भी अस्पताल पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी की रात को सूरजगढ़ के कुलोठ खुर्द गांव में रामेश्वर लाल खरवास के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया और 40 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और नकदी लूट कर ले गए थे। एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया। लुटेरों ने हथियारों की नोक पर महिलाओं ने जो जेवरात पहन रखे थे, वे भी उतरवा लिए थे। लुटेरों के घर से जाने के बाद पुत्रवधू ज्योति ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपियों को भरतपुर और हरियाणा से पकड़ लिया था। पुलिस को लोकल कनेक्शन का पता चला था। पुलिस ने लोकल में एक बावरिया को पकड़ा, इसके बाद पूरी गैंग का पता चल गया। पुलिस के गैंग के छह लोगों को बाहर से पकड़ लाई थी। एक बावरिया को सूरजगढ़ से पकड़ा था।
तीन दिन पहले रविवार को भी भरतपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का ऐसा ही मामला सामने आया था। लाला पहलवान पर हुई फायरिंग मामले में हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार चार बदमाशों को पुलिस जब भरतपुर ला रही थी। तभी उद्योग नगर थाना इलाके के गुंसारा गांव के पास बदमाशों ने पुलिस के हथियार छीन लिए और भागने का प्रयास किया है। हालांकि, पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चारों बदमाशों को दबोच लिया था। इस फायरिंग में घायल विनोद पथैना और चंदू देशवाल का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, बदमाश परमवीर और भीम सिंह का आरबीएम अस्पताल में भर्ती है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newsToday's NewsBig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Admin4
Next Story