राजस्थान

पैर फिसलने से चंबल पुलिया से नीचे गिरा कांस्टेबल

Admin4
2 March 2023 2:17 PM GMT
पैर फिसलने से चंबल पुलिया से नीचे गिरा कांस्टेबल
x
कोटा। कोटा शहर के नयापुरा स्थित चंबल की बड़ी पुलिया से गिरने से एक कांस्टेबल घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। गम्भीर हालत होने पर उसे निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। ऊंचाई से गिरने से सिर पर गम्भीर चोट लगी है। अभी ये साफ नहीं हुआ कि ये हादसा है ,या एक्सीडेंट या कुछ और । घायल कांस्टेबल को भी होश नहीं है। घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आस पास की बताई गई है।बताया जा रहा है घायल कांस्टेबल दोस्त के साथ चाय पीकर निकला था।
अब वो किसके साथ नयापुरा आया ये पता नहीं लगा। वो घायल हालत में चंबल की छोटी पुलिया पर पड़ा मिला। जिसको एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मामले की जानकारी नहीं मिल सकी। घायल कांस्टेबल 2018 बेच का है। और गंगानगर का रहने वाला है। पुलिस लाइन में पोस्टेड है। इस बारें में डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि कांस्टेबल के होश में आने के बाद ही हकीकत का पता लगेगा। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
Next Story