राजस्थान

जेल में रची कबाड़ी हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

Admin4
2 July 2023 7:23 AM GMT
जेल में रची कबाड़ी हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार
x
कोटा। कोटा शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में हुई कबाड़ी फिरोज बेंडा की हत्या के आरोप में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इम्मुचांदी ने जेल में बंद रहने के दौरान हत्या की साजिश रची। हत्या करने वाले को मोटरसाइकिल इनाम देने वह जमानत कराने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन पर कपिल मिर्जा ने सद्दाम हुसैन को तैयार किया। पुलिस ने इम्मुचांदी (24) व कपिल मिर्जा ( 20) को गिरफ्तार किया है।कपिल मिर्जा के खिलाफ 17 व इम्मुचांदी के खिलाफ 19 मामले दर्ज है।
किशोरपुरा थाना सीआई हरलाल ने बताया कि जांच में सामने आया मृतक फिरोज और सिराज चिग्गा दोनों आपस में भाई है। जिनकी आरोपी इम्मुचांदी से पुरानी लंबी रंजिश चल रही है। साल 2020 में इम्मुचांदी ने गोली मारकर फिरोज की हत्या की कोशिश की थी। लेकिन, फिरोज बच गया था। उसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
घटना से 15 दिन पहले इम्मुचांदी जेल में था। वहां कपिल मिर्जा भी बंद था। इम्मुचांदी ने कपिल मिर्जा को पैसों का लालच देकर हत्या की प्लांनिग बनाई। इसके बाद कपिल मिर्जा ने अपने दोस्त सद्दाम को तैयार किया। 21 जून को दोनों फिरोज से बाइक मांगकर चोरी करने निकले। रास्ते में फिरोज की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट के डर से इम्मुचांदी से पिस्टल व कारतूस लेकर सोते हुए फिरोज बेंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप में सद्दाम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका।
Next Story