राजस्थान

ऑफिस से 2.68 लाख रुपए लूटने के पीछे ऑफिस के पूर्व कर्मचारी की साजिश

Admin4
11 April 2023 7:19 AM GMT
ऑफिस से 2.68 लाख रुपए लूटने के पीछे ऑफिस के पूर्व कर्मचारी की साजिश
x
जोधपुर। राइकाबाग बैंक कॉलोनी स्थित कूरियर कम्पनी के ऑफिस से 2.68 लाख रुपए लूटने के पीछे ऑफिस के पूर्व कर्मचारी की साजिश थी। बिहार से हथियार मंगाया गया था और फिर दो बाइक चुराकर तीन साथियों संग रुपए लूटे थे। उदयमंदिर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए दो युवकों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि 5 फरवरी की रात बैंक कॉलोनी में डेहली वेरी कोरियर कम्पनी के ऑफिस से नकाबपोश युवकों ने हथियार की नोंक पर मैनेजर व कर्मचारी को बंधक बना लिया था और 2.68 लाख रुपए लूटकर भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के बनाड़ रोड होकर शहर से भागने का पता लगा था। ऑफिस के पुराने कर्मचारियों की जानकारी ली गई तो कुछ सुराग मिले।
बदमाशों की पहचान की गई। एएसआइ लादूसिंह, बींजाराम व राकेश, हेड कांस्टेबल भगाराम, महेशचन्द्र, नेमीचंद, ओमाराम, कांस्टेबल सूरजाराम, कुशालराम, अकरम खान, विजय व विकास ने तलाश के बाद आसुराम को पकड़ा। पूछताछ के बाद विष्णु को हिरासत में लिया गया। वारदात स्वीकारने पर खारड़ा मेवासा निवासी आसुराम पुत्र डालूराम जाट और कापरड़ा में विष्णु की ढाणी निवासी विष्णु धायल पुत्र शेराराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। विष्णु से एक देसी कट्टा जब्त किया गया है।राकेश विश्नोई व एक अन्य की तलाश की जा रही है। वह कूरियर ऑफिस में काम करता था। 5-6 माह के अंतराल पर उसने लूट की साजिश रची थी। चारों आरोपी रातानाडा में किराए पर रहते थे। विष्णु ने बिहार से हथियार मंगाया था। मण्डोर के रामसागर व पावटा सर्कल के पास होटल की पार्किंग से दो पावर बाइक चुराई गई थी। इन दोनों बाइक पर चारों ने लूट की थी। पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग हेलमेट, दस्ताने व नकाब पहने थे।
Next Story