राजस्थान

बेरोजगारों की बैठक में 18 मांगों पर बनी सहमति

Admin Delhi 1
16 Dec 2022 2:47 PM GMT
बेरोजगारों की बैठक में 18 मांगों पर बनी सहमति
x

जयपुर: प्रदेश के बेरोजगारों का लंबा संघर्ष समाप्त होता नजर आ रहा है। बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा संकुल में बैठक हुई, जिसम 18 मांगों पर सहमति बन गई, जबकि कुछ मांगों का निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाएगा। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि हमारी अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है। कुछ मांगे लंबित हैं। सरकार सभी वादों को पूरा कर युवाओं को न्याय देगी।

संस्कृत शिक्षा विभाग में भी नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती आएगी। संस्कृत शिक्षा विभाग के नए रूल्स को कार्मिक विभाग ने स्वीकृति दे दी है। पात्रता के बाद होने वाली शिक्षक भर्ती में 40 प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं होगी। अगले बजट में शिक्षा विभाग में फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, पीटीआई और लाइब्रेरियन सहित अन्य भर्तियों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए जल्द ही सभी भर्तियों की सूचना प्राप्त कर के बजट घोषणा के लिए भर्तियों की सूचना सरकार को भेजी जाएगी। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी होते ही दस्तावेज सत्यापन के कार्य के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी प्राथमिकता के साथ जल्द करवाई जाएगी। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी सहमति बनी है।

Next Story