राजस्थान

27 पेज का कांग्रेस का जन घोषणा पत्र है, गहलोत सरकार विफल सरकार साबित हुई: पूनिया

Admin Delhi 1
17 Dec 2022 2:53 PM GMT
27 पेज का कांग्रेस का जन घोषणा पत्र है, गहलोत सरकार विफल सरकार साबित हुई: पूनिया
x

जयपुर न्यूज़: चार साल के अशोक गहलोत के शासन को असफल बताते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया ने कहा कि ऐसी निकम्मी, हठधर्मिता वाली सरकार मैंने नहीं देखी। यह सरकार 99 के फेर में आई थी, 52 दिन की बाड़ेबंदी में रही, 6 हाथी हजम कर गई, अपने ही पीसीसी चीफ पर राजद्रोह का मुकदमा लगाया, मंत्रियों ने इस्तीफे दिए, लेकिन वो ही सरकार चला रहे है।

पूनिया शनिवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार साल पर भीड़ जुटाने के लिए भी किसी कलाकार का सहारा लेना पड़े, इससे मालूम होता है सरकार ने चार साल क्या किया।

पूनिया ने कहा कि 27 पेज का कांग्रेस का जन घोषणा पत्र है,लेकिन चार साल में केवल 19 काम गिनाए है। पूर्व सरकार की भामाशाह योजना को बदलकर चिरंजीवी कर दिया। इस योजना को लेकर कांग्रेस विधायक ने ही धरना दिया है। सरकारी नोकरी का झांसा दिया, 65 लाख बेरोजगार है। ग्रामीण ओलम्पिक खेल का कांग्रेसीकरण कर दिया। हिंदी स्कूलों में टीचर नही है, इंग्लिश स्कूल कैसे चलेंगे। बच्चों को यूनिफॉर्म दी, लेकिन सिलाई का पैसा नहीं दिया। फ्यूल चार्ज के नाम पर करोड़ो वसूल लिए, 2.50 लाख कृषि कनेक्शन बाकी है। अन्नपूर्णा का नाम बदलकर इंदिरा रसोई कर दिया। इन योजनाओं को भी सही ढंग से लागू नहीं किया है। सरकार की विकास की रफ्तार इस कदर है कि हम 12 से 27वें नम्बर पर आ गए है। कानून व्यवस्था के बारे में कोई जिक्र नहीं है। फिर कह रहे है कि एफआईआर फ्री करने से एफआईआर की संख्या बढ़ी है।

Next Story