
x
हलैना | हलैना क्षेत्र के आमोली टोल प्लाजा कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव कार्यालय पर विधानसभा वैर स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिस बैठक में विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं हुई।बैठक के मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य के विधानसभा झज्जर विधायक व भरतपुर लोकसभा की प्रभारी श्रीमती गीता भुक्कल , कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव, प्रदेश सचिव हिम्मत सिंह,जिला अध्यक्ष दिनेश सूप़ा रहे।
लोकसभा प्रभारी व झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और इस भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा।राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आमजन के हित में काम किया है और बिना भेदभाव की राजस्थान के सभी जिलों में विकास कराया है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्य शैली और व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वेयर विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस का कब्जा होगा और भाजपा का इस वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र को जनता के अनुसार ही कम कर आए हैं और विकास कराया राज्य के विकास कार्यों को देखकर गैर कांग्रेसी डाल चिंतित हैं कि कांग्रेस का मुकाबला किस तारीके से किया जाए।
कार्यकर्ता बैठक में तोताराम प्रधान पूर्व उप प्रधान महेश मीणा,जिला परिषद सदस्य किशनसिंह पप्पू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह पाली,राहुल प्रधान रामसुख सैनी पूर्व सरपंच, बृजेश कुमार सरपंच, रामवीर सिंह गुर्जर सरपंच,गिर्राजसिंह सरपंच,लोकेंद्र सिंह सरपंच, सतीश चंद पांडे भुसावर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश चंद जाटव पूर्व पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी,पूर्व पालिका अध्यक्ष देशराज पहाड़िया, वैर पालिका अध्यक्ष विष्णु महावर, वैर प्रधान साक्षी दीपक कुमार, विनोद कुमार शर्मा,दीपेश कुमार हलैना सरपंच, सुगर खैरा, महेश मीणा झारोठी, विस्सु मीणा आदि मौजूद रहे।
Tagsराजस्थान में कांग्रेस की रिपीट होगी सरकार- गीता भुक्कलCongress will repeat government in Rajasthan - Geeta Bhukkalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER

Harrison
Next Story