
x
जनता से रिश्ता : राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार के अहंकार और द्वेष की राजनीति के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी के नेतृत्व में धैर्य एवं अहिंसा के साथ सत्याग्रह के मार्ग पर चल रही है। लोकतंत्र की रक्षा एवं युवाओं के भविष्य के लिए हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा। दिल्ली में एआईसीसी कांग्रेस मुख्यालय में संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता के मद में अहंकार हो गई है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबा रही है। दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रही है। कार्यकर्ताओं को जबरन थानों में ले जाया जा रहै है।
सोर्स-hindustan
Next Story





