
x
राजस्थान | राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टीया एक्टिव हो गई है। इधर चुनावी जनसभाओं में भी तेजी आई है। वही केंद्र से दोनों पार्टी के प्रवक्ताओं का भी आने का सिलसिला बढ़ गया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी भी जोधपुर पहुंची और जम कर मोदी सरकार और उनकी योजनाओं पर निशाना साधा।
पूजा खासकर महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात जोधपुर की मीडिया के सामने रखने आई थी। उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की वार्ता में शहर विधायक मनीषा पंवार व जिलाअध्यक्ष उत्तर सलीम खान भी उपस्थित थे।
पूजा त्रिपाठी कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं से छलावा है अभी महिलाओं को 16 वर्ष और इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर जनगणना और परिसीमन करना कहा ज़रुरी है।
उन्होंने माेदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई पर बात नहीं करते सिर्फ हिंदू मुस्लिम पर बात करते है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के भी नाम गिनाए जो किसी एंजियों में अच्छा काम कर रही है और लीडर बनने का गुण रखती है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को बिना किसी कंडीशन के 2024 के चुनावों में लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही देश की आधी आबादी का हक है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर नहीं है।
Tagsकांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी का जोधपुर दौराCongress national spokesperson Pooja Tripathi visits Jodhpurताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday

Harrison
Next Story