कांग्रेस MLA और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान सरकार में भी एक कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर (dungarpur) से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा (mla ganesh ghoghra) ने विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से अपनी विधानसभा सदस्यता त्याग दी है. घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भेजे पत्र में खुद को दरकिनार करने के साथ ही उनकी आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं. बता दें कि बीते मंगलवार को डूंगरपुर जिले में एसडीएम समेत 22 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस विधायक (congress mla) गणेश घोघरा समेत 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद घोघरा नाराज चल रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





