राजस्थान

अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है

Admindelhi1
6 March 2024 6:58 AM GMT
अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है
x
कांग्रेस को ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो यादव वोट बैंक को साध सकें और जिसकी छवि अच्छी हो

अलवर: बीजेपी के बाद अब कभी भी अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस को ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो यादव वोट बैंक को साध सकें और जिसकी छवि अच्छी हो। सभी 8 विधानसभा क्षेत्र से वोट हासिल कर सकें।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस मुंडावर विधायक ललित यादव व पूर्व विधायक संदीप यादव में से किसी एक को टिकट दे सकती है। सब पैमानों में ललित यादव मजबूत हैं। जिन पर किसी तरह का दाग नहीं है। जनता में रोष नहीं है। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक वोट से जीते हैं। जबकि पूर्व विधायक संदीप यादव बसपा से चुनाव जीते थे। फिर कांग्रेस पार्टी में रहे। लेकिन तिजारा से उनको टिकट देने पर विचार नहीं किया गया। तिजारा की जनता में भी उनके नाम की चर्चा नहीं थी।

यादव वोटों को साधना जरूरी: कांग्रेस के लिए यादव वोटों को साधना जरूरी है। पिछले दो चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री को यादव बाहुल्य क्षेत्रों से बहुत कम वोट मिले थे। इस कारण वे लगातार दो बार बड़ी हार हारे। अब पार्टी सब गणित लगाने में लगी है। उनके हिसाब से मुंडावर विधायक ललित यादव सबसे मजबूत हो सकते हैं। पिछली बार बाबा बालकनाथ 3 लाख से अधिक वोट से जीते थे।

Next Story