राजस्थान

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
12 Jun 2023 12:18 PM GMT
राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
दौसा। दौसा किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर रविवार को नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेश पायलट भवन में पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दौसा के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस की ओर से सुबह 9 बजे राजेश पायलट भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर नगर पालिका चेयरमैन इंदिरा बैरवा ने कहा कि राजेश पायलट ने दौसा जिले को पूरे देश में पहचान दिलवाई थी। ऐसे में हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक काठ, पार्षद रतन सिंह पटेल, विनेश वर्मा, मुनीर खान, डॉक्टर ओपी बैरवा, जय सिंह बैरवा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और मुख्य कार्यक्रम दौसा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट अमर रहे के नारे भी लगाए।
Next Story