राजस्थान

धौलपुर और सरमथुरा में निर्विरोध चुने गए कांग्रेस के प्रधान, राजाखेड़ा में लगातार चौथी बार जीत

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:22 PM IST
धौलपुर और सरमथुरा में निर्विरोध चुने गए कांग्रेस के प्रधान, राजाखेड़ा में लगातार चौथी बार जीत
x
पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा, धौलपुर की चार समितियों में पार्टी के प्रधान

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को दो समितियों में सफलता मिली है। इसके साथ ही जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान पदों का निर्वाचन पूरा हो गया।

धौलपुर से कांग्रेस के हेतराम कुशवाहा और सरमथुरा से मुस्कान कुशवाहा निर्विरोध प्रधान चुने गए। वहीं, राजाखेड़ा में पूनम सिकरवार और बसेड़ी में रीना तोमर ने जीत हासिल की। राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस लगातार चौथी बार प्रधान बनाने में सफल रही।

दूसरी ओर, सैपऊ में भाजपा की रचना कुशवाहा और बाड़ी में भाजपा के अनिल अंबेश प्रधान निर्वाचित हुए। इस तरह जिले की चार पंचायत समितियों में कांग्रेस और दो में भाजपा के प्रत्याशी चुने गए।

Next Story