राजस्थान

कांग्रेस को आरएसएस का फोबिया: सीपी जोशी

Admin Delhi 1
12 May 2023 5:36 AM GMT
कांग्रेस को आरएसएस का फोबिया: सीपी जोशी
x

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को फांसीवादी कहने और विधायक मदन दिलावर पर हत्या के षडय़ंत्र की एफआईआर दर्ज करने के मामले को लेकर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को आरएसएस का फोबिया है, इसलिए उनके नेता आरएसएस पर लगातार उल्टे-सीधे आरोप लगाते रहते है।

जोशी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस को आरएसएस का फोबिया है, इसलिए उनके नेता आरएसएस पर लगातार उल्टे-सीधे आरोप लगाते रहते है। देश पर जब भी कोई विपत्ति आती है तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता हमेशा देश के लिए तत्पर रहते है। संघ के कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह बिना भेदभाव के समाज में हमेशा अपनी भूमिका निष्ठा से निभाते है वहीं नेतृत्वहीन कांग्रेस एक परिवार के प्रति समर्पित बिखरे हुए संगठन से अधिक कुछ नहीं है। आतंकियों का सम्मान और देशभक्तों को कोसना कांग्रेस के पतन का कारण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वेंटिलेंटर पर है लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि गहलोत को स्वयं के गिरबान में झांक कर देखना चाहिए कि इनकी सरकार के विधायक इन्हें फासिस्ट होने का आरोप लगा रहे हैं। यह अपने आप को मेवाड़ का गांधी कहलवाते है। लेकिन कुर्सी की लड़ाई में पूरे पांच साल निकाल दिए। 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी होने वाली हार से भयभीत गहलोत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने देश में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Next Story