राजस्थान

काँग्रेस सरकार वादों की नहीं, झांसों की सरकार है : अरुण सिंह

mukeshwari
18 Jun 2023 11:37 AM GMT
काँग्रेस सरकार वादों की नहीं, झांसों की सरकार है : अरुण सिंह
x

पुष्कर/ अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 09 वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर प्रदेश भर में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में अजमेर जिले के पुष्कर स्थित कड़ेल गांव में कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा मसूदा मंे लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व संयुक्त मोर्चो के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र किया। मोदी जी ने जो कहा वह करके दिखाया। राजस्थान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को महासंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से कर रहा है।

देश का किसान, शोषित, वंचित, गरीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मसीहा के रूप में देखता है। जिस पर देश की जनता का भरोसा हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के समय सभी जब भी कोई आवाहन किया, उस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा भारत एकजुट नजर आया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश देते हैं तो कभी कुंभ मेले में सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की सेवा कर देश में दलित उत्थान का संदेश देते हैं। आज देशभर में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक जैसे मंदिरों का सांस्कृतिक पुर्नोद्धार का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है।

राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि काँग्रेस की गहलोत सरकार ने साढे चार साल मंे राजस्थान को केवल जंगलराज, अपराधीकरण एवं भ्रष्टाचार प्रशासन देने का काम किया। प्रदेश की भ्रष्ट और कुशासन की मिसाल बन चुकी गहलोत जी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कर्जा माफ करने में झांसा देकर सत्ता में आई, प्रदेश के लिए बड़े दुर्भाग्य की स्थिति है कि आज राजस्थान के किसान की जमीन नीलाम होने की स्थिति आ चुकी है लेकिन गहलोत सरकार किसान कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 82 लाख किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि के तहत लाभ मिला। 30 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला। 62 लाख क्रेडिट कार्ड किसानों को उपलब्ध कराया। प्रदेश मंे 1 करोड 70 लाख आमजन को आयुष्मान का कवरेज दिया गया। 4 लाख 70 हजार आवास उपलब्ध कराया। राजस्थान के 4 करोड 40 लाख किसानों को 5 किलो अनाज दिया गया।

अरूण सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है जो सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के विज़न से देश को आगे बढाने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ गहलोत सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने के नाम पर झांसा दिया। गरीबों को मुफ्त सामग्री देने के नाम पर बरगला कर झूठे वादे कर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन कांग्रेस भूल गई कि प्रदेश में युवाओं के साथ 16 बार पेपर लीक में छल हुआ, भ्रष्टाचार, अपराधीकरण, महिला अत्याचार से प्रदेश में जंगलराज मंे स्थापित हुआ है। ऐसी काँग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मंे गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे मंे भी विस्तार से जानकारी दी गई।

संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में संभाग के प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता, सांसद भागीरथ चैधरी, भाजपा देहात के प्रभारी कन्हैया लाल चैधरी, जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, विधायक सुरेश सिंह, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गेना, जिले के महामंत्री जीतमल, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत, जिला मंत्री राजेंद्र महावर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन नलिया, मंडल अध्यक्ष संपत सुवाल, पुष्कर चेयरमैन शिव स्वरूप कमल पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी गजेंद्र गोस्वामी एवं सभी मंडलों के पदाधिकारिगण, जनप्रतिनिधिगण व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story