राजस्थान

प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किया को अवरुद्ध: राजेंद्र राठौड़

Admin Delhi 1
21 Dec 2022 2:18 PM GMT
प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किया को अवरुद्ध: राजेंद्र राठौड़
x

चूरू: उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर दिया है भाजपा शासन में आएगी तब विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। वह वार्ड नंबर 41 और 43 में सड़कों के लोकार्पण करते हुए संबोधित कर रहे थे। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने टकनेट हाउस के सामने वाली गली एवं लक्ष्मी निवास जोशी के घर से हीरावतों के घर तक अपने विधायक विकास से बनी हुई सड़क के लोकार्पण करते हुए बोल रहे थे। राठौड़ ने कहा की वर्तमान नगर परिषद के द्वारा शहर के विकास को अवरुद्ध कर दिया गया है। वर्तमान सभापति को केवल फोटो खिंचवाने का ही शौक है। भाजपा शासन में जिन कार्यों को किया गया था वर्तमान नगर परिषद उन्हीं कार्यों का फीता काटकर श्रेय लेना चाह रही है लेकिन जनता सब कुछ समझती है।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जब भाजपा सत्ता में आएगी तब शहर में सर्वप्रथम सत्ता में आते ही 50 करोड़ की लागत से सड़कों का विकास किया जाएगा एवं प्रतिवर्ष शहर में विकास करवाये जाएंगे। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा आज चूरू की जनता को अफसोस हो रहा है कि उन्होंने शहर में कैसी नगर परिषद को बिठाया है जिसने सत्ता में आने के बाद एक भी कार्य नहीं किया है। इस अवसर पर बसंत शर्मा ने भी विचासर व्यक्त किए। सभी का स्वागत करते हुए पार्षद राकेश दाधीच ने कहा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में वार्ड में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हालांकि नगर परिषद के द्वारा भाजपा के पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है परंतु वह दिन दूर नहीं जब इनको जनता सबक सिखाएगी। अध्यक्षता समाजसेवी जयकुमार सिकरीया ने की। धन्यवाद देते हुए वार्ड नंबर 41 के पार्षद ममता जोशी ने सभी का आभार जताया। संचालन रवि दाधीच ने किया।

Next Story