राजस्थान

जिल में गांधीजी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Shantanu Roy
27 March 2023 12:02 PM GMT
जिल में गांधीजी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
x
करौली। राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता खत्म करने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह में पंचायत राज ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री रमेश मीणा ने आरोप लगाते हुए बताया कि केंद्र सरकार एक ओर अडानी को बचाने का प्रयास कर रही है, तो वही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले राहुल गांधी को परेशान कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही करते हुए भाजपा पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए है। इस दौरान केंद्र सरकार पर जेपीसी की जांच से बचने, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करने के भी आरोप लगाए है।
Next Story